Tata Biggest IPO: अगर आप ही शेयर बाजार की जानकारी रखते हैं या फिर बाजार को समझते हैं, तो आपने IPO का नाम तो सुना ही होगा। इसमें कंपनियां खुद को शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए अपने शेयर पब्लिक कर देती हैं, और लोग उस कंपनी में शेयर खरीद कर निवेश करते हैं। ठीक उसी प्रकार बीते पिछले कई सालों में हमे हजारों की तादात में IPO देखने को मिले हैं कुछ बड़े और कुछ छोटे। पर वहीं पिछले साल LIC का IPO आया था, जो अब तक का देश का सबसे बड़ा IPO था। फिर उसके बाद आता है Paytm, पर खबर यह है कि इन सब का रिकॉर्ड टूट सकता है।


🔥 WhatsApp Group | 👉यहाँ क्लिक करें |
🔥 Teligram Group | 👉 यहां क्लिक करें |
Tata Biggest IPO
आपको बता दें यह खबर निकल कर आ रही है कि, बाजार में जल्दी ही रतन टाटा की कंपनी Tata Son’s का IPO लॉन्च हो सकता है। और यह कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि अब तक भारत के इतिहास का सबसे ज्यादा कीमत वाला सबसे बड़ा IPO होगा। जहां LIC का IPO ₹21,000 करोड का था, और Paytm का IPO मात्र 15,000 करोड़ का था, और अगर इस डाटा साइंस कंपनी की बात करें तो इस कंपनी का IPO लगभग अब तक का सबसे ज्यादा ₹55,000 करोड़ वाला हो सकता है।
कब तक होगा लॉन्च
दरअसल खबर यह है कि साल 2021 में RBI द्वारा नॉन बैंकिंग कंपनियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई थी। और फिर साल 2022 में यह ऐलान किया गया कि NBFC के ऊपर वाली कैटेगरी के कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट होना अनिवार्य है। जिसमें टाटा संस का नाम भी शुमार था, और अब एक बार फिर से 14 सितंबर को इस लिस्ट में टाटा संस का नाम देखने को मिला है। जिसका अर्थ है कि आने वाले साल 2025 से पहले हमे टाटा संस कंपनी का IPO हमें देखने को मिलेगा।
कितना बड़ा होगा IPO
सर्वप्रथम आपको बता दें कि Tata Son’s कंपनी का वर्तमान में वैल्यूएशन करीब ₹11 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। और आपको बता दें टाटा समूह के पास इस टाटा संस कंपनी में करीब 66% की बड़ी हिस्सेदारी है और उसमे से अगर लॉन्च किए जाने वाले IPO में टाटा संस कंपनी अपना सिर्फ 5% हिस्सा भी बेचती है, तो वैल्यूएशन के अनुसार पूरे IPO की कुल कीमत करीब ₹55,000 करोड होगी। Tata Biggest IPO Launch
क्या आएगा IPO
आपको बता दें Tata Son’s कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट करने के लिए बातें लगभग पिछले 18-19 सालों से चल रही है। रतन टाटा द्वारा भी साल 2008 में कंपनी को बाजार में लिस्ट करने पर तिप्पड़ी दी गई थी, फिर साल 2017 में साइरस मिस्त्री ने भी इस कंपनी पर अपनी राय जताई। और फिर साल 2022 में अध्यक्ष चंद्रशेखर द्वारा RBI के इस फैसले से बचने की कोशिश की, और अब साल 2025 तक का समय कंपनी के पास है तो अब देखते हैं आगे क्या होता है।
🔥Join WhatsApp Group | 👉 यहां क्लिक करें |
🔥Join WhatsApp Channel | 👉 यहां क्लिक करें |
🔥Join Teligram Group | 👉 यहां क्लिक करें |
🔥 Follow Google News | 👉 यहां क्लिक करें |
Disclaimer: कृपया mutual fund और स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। इस आर्टिकल को इंटरनेट पर उपलब्ध डाटा के आधार पर लिखा गया है। हमारा उद्देश्य आपको किसी भी स्टॉक में निवेश करने के लिए उत्सुक करना नहीं है, हमारा काम सिर्फ आपको शेयर मार्केट में आने वाले न्यूज़ को आपको देना है। हम कोई SEBI रजिस्टर फाइनेंसियल एडवाइजर नहीं है, अगर आपको कोई भी नुकसान या मुनाफा होता है तो हम उसकी जिम्मेदार नहीं होंगे।