₹304 करोड़ का Order Book और 74% रिटर्न देने वाली सोलर स्टॉक

Sumit Patel

Sahaj Solar (India) Ltd का स्टॉक में कुछ हफ्तों से उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को इसके शेयर में 1.6% की बढ़त दिखाई दी। जिससे ₹256.90 प्रति शेयर से बढ़ कर ₹261 प्रति शेयर पर पहुंच गया है। यह शेयर पिछले 52 हफ्तों के दौरान ₹150 तक गिरा था और सबसे ऊंचा भाव ₹ 395 तक गया था।लेकिन कंपनी का भविष्य क्या कहता है ? आइए समझते है।

Solar Company क्या है?

Sahaj Solar एक नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में हई थी। यह कंपनी गुजरात में अपनी 100 मेगावॉट की प्लांट में Solar PV modules बनती है।

निर्माण के साथ-साथ Sahaj Solar Company –

  • Solar water pumping system और EPC सेवाएं भी देती है – घरेलू प्रोजेक्ट्स भी और बड़े स्तर की सोलर परियोजना।
  • इसके अलावा BSF के लिए सोलर पावर प्लांट्स और अन्य कंपनियों के साथ solar module production में संभावित साझेदारी पर भी विचार कर रही है।

Standalone Revenue क्या है?

  • Standalone revenue का मतलब होता है – केवल एक कंपनी की अपनी कमाई बिना उसकी किसी भी subsidiary को मिलाए। तो standalone revenue में सिर्फ उस मुख्य कंपनी की कमाई शामिल होती है।
  • Sahaj Solar Limited ने FY 2024 – 2025 में ₹ 307.06 की standalone operating income (net sales) दिखायी।

भविषय के प्रोजेक्ट्स

Sahaj Solar Company ने 2025 की पहली तिमाही (1 अप्रैल से 30 जून) में बहुत अच्छा financial performance दिखाया हैं।

  • कंपनी के इस तिमाही में (अप्रैल-जून 2025) मुख्य व्यवसाय से कमाई ₹ 5,102.03 लाख (यानि ₹ 51.02 करोड़) की रिपोर्ट की है।
  • जबकि पिछले साल इस समय (अप्रैल-जून 2024) यह कमाई ₹ 4,869.28 लाख (यानि ₹ 48.69 करोड़) थी।
  • 31 मार्च 2025 तक इसके पास ₹304 करोड़ के ऑर्डर है। कंपनी के शेयर पर ROE 38% और ROCE 32% है – यानी मुनाफा देने की क्षमता अच्छी है।
  • इस शेयर ने पिछले 1 साल के सबसे निचले स्तर (₹ 150) से 74% की तेजी दिखाई है।

निष्कर्ष

यानि कमाई में अच्छी बढ़त हुई। यह वृद्धि कंपनी के पूरे साल के लक्ष्यों (annual turnover estimate) के साथ मेल खाती है। यह बढ़त दिखाई है कि कंपनी की योजना तरीका और कामकाज सब कुछ सही दिशा में है।

Disclaimer: ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि "Finance Ghar" की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श करें। निवेश में जोखिम होता है और सही जानकारी के बिना निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है।

   
           
   
               
           

मेरा नाम सुमित पटेल है, मैं आर्टिकल राइटिंग के क्षेत्र में पिछले 2 सालों से कार्यरत हूं। शेयर मार्केट के साथ ही साथ मैं टेक, रोजगार और बिजनेस से जुड़ी जानकारी भी रखता हूं। अगर आपको मेरे द्वारा लिखे गए लेख पसंद आते हैं या फिर कोई त्रुटि नजर आती है, तो कमेंट करके हमें उसकी जानकारी जरूर दें। धन्यवाद!

    

Leave a Comment